Monday, January 10, 2011
'भारत-रत्न' 'राजा'
( 2-जी स्पेक्ट्रम से देश को कोई नुकसान नहीं,फायदा हुआ है- कपिल सिब्बल,८-१-२०११ )
सिब्बल जी ने किया है नूतन अनुसन्धान |
टू-जी स्पेक्ट्रम से, हुआ लोक-कल्याण |
हुआ लोक-कल्याण,हो गईं कॉलें सस्ती |
दिन भर बतियाकर लूटें जीवन की मस्ती |
कह जोशी कविराय सत्य का यही तकाज़ा |
अगले 'भारत-रत्न' बनाए जाएँ 'राजा'|
८-१-२०११
सुधि पाठक ध्यान दें कि पिछले लेख में हमने यही भविष्यवाणी की थी |
पोस्ट पसंद आई तो मित्र बनिए (क्लिक करें)
(c) सर्वाधिकार सुरक्षित - रमेश जोशी । प्रकाशित या प्रकाशनाधीन ।Ramesh Joshi. All rights reserved. All material is either published or under publication. Joshi Kavi
Thursday, January 6, 2011
आँखों में उजियाले हों
चाहे रस्ते काले हों |
आँखों में उजियाले हों |
नहीं बुझे मन की ज्वाला
लाख जुबाँ पर ताले हों |
शंका के तूफानों में
हाथ हाथ में डाले हों |
चक्रव्यूह में घुसने के
रस्ते देखे-भाले हों |
पेकिंग चाहे उनकी हो
नुस्खे अपने वाले हों |
दौलत की इस भगदड़ में
कुछ पल 'बैठे ठाले' हों |
मक्कारी पहचान मगर
सपने भोले-भाले हों |
एक दिया भर रखने को
दीवारों में आले हों |
३-१-२०११
पोस्ट पसंद आई तो मित्र बनिए (क्लिक करें)
(c) सर्वाधिकार सुरक्षित - रमेश जोशी । प्रकाशित या प्रकाशनाधीन । Ramesh Joshi. All rights reserved. All material is either published or under publication. Joshi Kavi
Subscribe to:
Posts (Atom)
