Showing posts with label globalization. Show all posts
Showing posts with label globalization. Show all posts

Saturday, February 7, 2009

ग्लोबल गाँव

ठुड्डी घुटनों तक पहुँचाई ।
फिर भी छोटी पड़ी रजाई ।

हमसे इतनी दूर हुए वो
जितनी डी.ऐ. से महँगाई ।

खिड़की, दरवाजे बिन पल्ले
हवा बह रही है पछवाई ।

सुख को बहुमत ना मिल पाया
औ' दुःख ने कुर्सी हथियाई ।

रहे पास में लेकिन ऐसे
जैसे अमरीका क्यूबाई ।

दुनिया ग्लोबल गाँव हुई पर
वो ही बकरे, वही कसाई ।

२१ मार्च २०००

पोस्ट पसंद आई तो मित्र बनिए (क्लिक करें)

(c) सर्वाधिकार सुरक्षित - रमेश जोशी । प्रकाशित या प्रकाशनाधीन ।
Ramesh Joshi. All rights reserved. All material is either published or under publication. Joshi Kavi

Saturday, January 10, 2009

शब्द और आचरण

भावना बिन क्या धरा है व्याकरण में ।
शब्द का अनुवाद तो हो आचरण में ॥

हैं सुरक्षित चंद घर औ ' लोग माना
घूमता आतंक पर वातावरण में ।

स्वयं की रक्षा सभी मिलकर करें अब
'तंत्र' तो है लिप्त अपराधीकरण में ।

छोड़िए सद्भावना संदेश देना
होइए शामिल कभी जीवन मरण में ।

और भी हैं धर्म मानव देह के पर
दे रहें हैं ध्यान सब बाजीकरण में ।

रत्न आभूषण बहुत पहने हुए हैं
पर कहाँ हैं सत्य-करुणा आभरण में ।

२८ जनवरी १९९९

पोस्ट पसंद आई तो मित्र बनिए (क्लिक करें)

(c) सर्वाधिकार सुरक्षित - रमेश जोशी | प्रकाशित या प्रकाशनाधीन |
Ramesh Joshi. All rights reserved. All material is either published or under publication. Joshi Kavi

Thursday, November 27, 2008

घोडा और लगाम

क्या रखा है काम में ।
जो कुछ है सो नाम में ।

भूख और सूखा बैठे हैं
खेत और खलिहान में ।

बल्ब जलें, फ़व्वारे चलते
नेताजी के लान में ।

मेहनत करने वाले भूखे
चुपड़ी मिले हराम में ।

असली कामों में कंजूसी
खर्चा झूठी शान में ।

नहीं पाँच पल जनता आती
कभी किसीके ध्यान में

पूरे पाँच बरस ही उनके
पाँच साल के प्लान में ।

जनता से उनका रिश्ता जो
घोड़े और लगाम में ।

हज सब्सीडी, गोली मिलती
अमरनाथ के धाम में ।

सुरा, सुन्दरी, भजन, प्रसादी
सब कुछ है दूकान में ।

१७ फ़रवरी २००१

पोस्ट पसंद आई तो मित्र बनिए (क्लिक करें)

And here is an approximate translation -

Whip and Horse

In work there is no fame?
It is just all in the name!

Only famines and droughts
In fields and warehouses

Lawn sprinklers and fancy lights
Adorn the lushes of the elites.

Hard workers only get hunger
Corrput ones have it buttered

In real matters, very stingy
In showing off, all splurgy

Not even for five minutes
About People, do they think

Only the five years are
In the five year plans (Are not farsighted)

Their relation with the mass
That of the whip and the horse

Hajj subsidy! Bullets on the path
In the pilgrimage of Amarnath!

Wine, women, prayer, holy offering
Everything in one place for shopping!

(c) सर्वाधिकार सुरक्षित - रमेश जोशी | प्रकाशित या प्रकाशनाधीन |
Ramesh Joshi. All rights reserved. All material is either published or under publication. Joshi Kavi

Friday, November 14, 2008

आग-फूस का रिश्ता

कब तक यह ठहराव जियेंगे |
अब तो एक बहाव जियेंगे |

जान बचाती घूमे दुनिया
मजनू तो पथराव जियेंगे |

बंद अँधेरे कमरों में भी
अम्बर का फैलाव जियेंगे |

चाहे मुल्क भाड़ में जाए
वे डंकल प्रस्ताव जियेंगे | *

शब्दों के सीमित अर्थों में
हम तो मन के भाव जियेंगे |

तूफानों वाले मौसम में
कागज़ वाली नाव जियेंगे |

आग-फूस का रिश्ता उनसे
पर हम यहीं तनाव जियेंगे |

०१-जनवरी-१९९५

* World Trade Organization का डंकल प्रस्ताव जिसमें प्रोसेस की बजाय प्रोडक्ट पेटेंट किया जाना प्रस्तावित किया गया |

पोस्ट पसंद आई तो मित्र बनिए (क्लिक करें)

-----
(c) सर्वाधिकार सुरक्षित - रमेश जोशी | प्रकाशित या प्रकाशनाधीन |
Ramesh Joshi. All rights reserved. All material is either published or under publication.
http://joshikavi.blogspot.com

Sunday, November 9, 2008

राम धुन - आजादी पाये हुए हमको बरस पचास

(आजादी की स्वर्ण जयन्ती की पूर्व संध्या पर इंडिया गेट लेसर किरणों की रोशनी में भीगता रहा- एक समाचार १४ अगस्त १९९७)

आजादी पाये हुए हमको बरस पचास ।
टूटे सारे स्वप्न औ' जनमन हुआ उदास ।
जनमन हुआ उदास,पाँच सौ घोटाले हैं ।
उजले कपड़े वालों के धंधे काले हैं ।
कह जोशी कविराय असह दुःख-भार हो गया ।
फिर भी मुश्किल प्रभु तेरा अवतार हो गया ।।

लोकतंत्र से लुप्त है लोक रूप भगवान ।
कण-कण पर हावी हुआ तंत्र रूप शैतान ।
तंत्र रूप शैतान, दुःखी भेड़ें बेचारी ।
कोई भी हो तंत्र गई है खाल उतारी ।
कह जोशी कविराय ठण्ड से कांपें थर-थर ।
कब लोगे अवतार धरा पर हे परमेश्वर ।।

होरी सोता गाँव में अब भी आधे पेट ।
भीगे लेसर किरण में मगर इंडिया गेट ।
मगर इंडिया गेट, ओढ़ करके बरसाती ।
पुलिस फोर्स के बीच रईसी दौड़ लगाती ।
कह जोशी कविराय बाढ़ में डूबे जनता ।
बहे मवेशी बच्चे, कोई बात न सुनता ।।

पोस्ट पसंद आई तो मित्र बनिए (क्लिक करें)

And here is an approximate translation -

(On the eve of the Golden Jubilee of India's Independence day, India Gate was immersed in laser show - A news, 14 August 1997)

it has been 50 years since independence |
all dreams are broken and people are sad |
people are sad, with five hundred scandals |
people in white clothes do black dealings |
says joshi kavi, weight of sorrow is unbearable |
to take another avatar, o lord, why are you unable ||

from 'democracy', is missing the 'demo-' god |
everywhere is strong, the '-cracy' demon |
the '-cracy' demon, the sheep are all scared |
no matter what '-cracy', they will be sheared |
says joshi kavi, shivering in bitter cold |
when will you take avatar on the earth, o lord ||

'Hori' still sleeps, half-hungry in the village |
but india gate is, immersed in laser rays|
immersed in laser rays, covered in raincoat |
protected by police, the rich swish by |
says joshi kavi, people drown in floods |
livestock, kids are swept away, but who cares ||

(c) सर्वाधिकार सुरक्षित - रमेश जोशी | प्रकाशित या प्रकाशनाधीन |
Ramesh Joshi. All rights reserved. All material is either published or under publication. Joshi Kavi

Tuesday, November 4, 2008

पूरी ख़बर है हमको

1996-01-04 

दो चार तिनके लेकर, तूफाँ के सामने हैं
वैसे क़यामातों की, पूरी ख़बर है हमको |

मुख में है राम लेकिन, तीखी छुरी बगल में
ऊंची सियासतों की, पूरी ख़बर है हमको |

हम जैसा जी रहे हैं, वैसाही लिख रहे हैं
ताज़ी रवायतों की, पूरी ख़बर है हमको |

हम ही तो हैं मुहाफिज़, क़ौमी अमानतों के
उनकी खयानतों की, पूरी ख़बर है हमको |

कितना कठिन समय है, यह तुम भी जानते हो
रस्मी इनायतों की, पूरी ख़बर है हमको |

हो कौन किसका दुश्मन, रहबर ही तय करेंगे
ज़ाती अदावतों की, पूरी ख़बर है हमको |

४ जनवरी १९९६

* रवायत - रवैया, रिवाज़ (ways, style, customs, mannerism) | मुहाफिज़ - रक्षक (protector)
खयानत - धोखा | अदावत - दुश्मनी (animosity)

पोस्ट पसंद आई तो मित्र बनिए (क्लिक करें)

-----
(c) सर्वाधिकार सुरक्षित - रमेश जोशी | प्रकाशित या प्रकाशनाधीन |
Ramesh Joshi. All rights reserved. All material is either published or under publication.
http://joshikavi.blogspot.com

Saturday, November 1, 2008

मुक्त व्यापार

सारा खेल उधार हो गया
घर भारत सरकार हो गया

उन्हें मुनाफ़ा हमको घाटा
यह कैसा व्यापार हो गया

नगरी में अंधेर नहीं है
क्यूँ चौपट दरबार हो गया

बंधुआ है मज़दूर अभी तक
मगर मुक्त व्यापार हो गया

पाप बढ़ गए बहुत धरा पर
पर मुश्किल अवतार हो गया

१-फरवरी-१९९५

पोस्ट पसंद आई तो मित्र बनिए (क्लिक करें)

And here is an approximate translation -

Free Economy

The whole game is on credit
Home economy is like the government (deficit)

They have profit, we have loss
What kind of business is this?

The labourer is bonded
But the market/economy is free

Lot of sins on this earth
But avatar (of vishnu) has become difficult

(c) सर्वाधिकार सुरक्षित - रमेश जोशी प्रकाशित या प्रकाशनाधीन
Ramesh Joshi. All rights reserved. All material is either published or under publication. Joshi Kavi

Saturday, October 25, 2008

नेटवर्क मज़बूत है टी.वी. का श्रीमान

नेटवर्क मज़बूत है टी.वी. का श्रीमान |
बचकर जायेगा कहाँ भोला हिन्दुस्तान|
भोला हिन्दुस्तान, 'नेट' में फँस जायेगा |
देख-देख नंगापन, अंधा हो जायेगा |
कह जोशी कविराय, राह जो देख न पाये |
उसे 'मुक्त-बाज़ार' जिधर चाहे ले जाए ||

पोस्ट पसंद आई तो मित्र बनिए (क्लिक करें)

And here is an approximate translation -
sir, TV's network is very strong|
where will the naive India escape?
Naive India, will be caught in the "Net' |
will go blind watching overdoze of (near)nakedness|
so says joshi kavi, those who can't see the path |
'free market' will lead them where it wishes!

(c) सर्वाधिकार सुरक्षित - रमेश जोशी | प्रकाशित या प्रकाशनाधीन |
Ramesh Joshi. All rights reserved. All material is either published or under publication. Joshi Kavi

अमरीका 'कान्हा' हुआ, 'गोपी' पिछड़े देश

अमरीका 'कान्हा' हुआ, 'गोपी' पिछड़े देश |
विश्व-बैंक-तरु पर चढ़ा, चोरी करके ड्रेस |
चोरी करके ड्रेस, गोपियाँ हा-हा खातीं |
ऋण के जल से बाहर आने से घबरातीं |
कह जोशी कविराय, 'उघाड़ीकरण' हो गया |
मुक्त-व्यवस्था-यमुना-तट पट-हरण हो गया ||

पोस्ट पसंद आई तो मित्र बनिए (क्लिक करें)

And here is an approximate translation -
america is 'krishna', all developing countries - 'gopi'es|
has climbed the tree of world bank, having stolen the dress |
having stolen the dress, the gopies crying out loud |
they are scared to come out of the waters of debt |
so says joshi kavi, 'undressing' has happened |
on the banks of the free market yamuna, 'unveiling' has happened!

(reference to world bank, WTO, exploitation of developing countries, krishna's stealing the dresses of gopies)

(c) सर्वाधिकार सुरक्षित - रमेश जोशी | प्रकाशित या प्रकाशनाधीन |
Ramesh Joshi. All rights reserved. All material is either published or under publication. Joshi Kavi

Friday, October 24, 2008

गड़बड़ है

छुप कर लोग मचानों में |
छोडें तीर ढलानों में |

हम तनहा थे क्या करते
सबके सधे निशानों में|

सौदा-सुलुफ ज़रूरी है
पर ख़तरा दूकानों में | *

टूटा गरब सुजान भगत का
भूख भरी खलिहानों में | *

हमको ही म'अ कम मिलती है
गड़बड़ है पैमानों में | *

३ अगस्त १९९५

पोस्ट पसंद आई तो मित्र बनिए (क्लिक करें)

And here is an approximate translation -
Something Is Wrong

hiding atop the machaan (in hunting)
people shoot arrows down the slope

i was alone, what to do
was in everyone's aim easily

commerce is important
but danger is in the market *

pride of sujaan bhagat is broken
only hunger is in the graneries *

i only get less drink
something wrong with the measurements *

* reference to the open markets, one-sided economic reforms, proposals and deals
-----
(c) सर्वाधिकार सुरक्षित - रमेश जोशी | प्रकाशित या प्रकाशनाधीन |
Ramesh Joshi. All rights reserved. All material is either published or under publication.
http://joshikavi.blogspot.com