Sunday, February 20, 2011
बंद करो अभियान
(बाबा रामदेव को भ्रष्टाचार-विरोधी अभियान चलाने पर अरुणाचल के कांग्रेसी संसद की धमकी- १८-२-२०११)
भ्रष्टाचार विरोध का बंद करो अभियान |
संकट में पड़ जाएगी बाबा, वरना जान |
बाबा, वरना जान, राज से टकराओगे |
राज रहेगा राज, आप ही पछताओगे |
जोशी अच्छा हो हमसे गठबंधन कर लो |
और आड़ में गठबंधन की जेबें भर लो |
१८-२-२०११
पोस्ट पसंद आई तो मित्र बनिए (क्लिक करें)
(c) सर्वाधिकार सुरक्षित - रमेश जोशी । प्रकाशित या प्रकाशनाधीन । Ramesh Joshi. All rights reserved. All material is either published or under publication. Joshi Kavi
Thursday, February 17, 2011
गठबंधन की मज़बूरी
गठबंधन की मज़बूरी
(टी.वी. संपादकों से मनमोहन सिंह के वार्तालाप का सार- १६-२-२०११)
उतना दोषी हूँ नहीं जितना समझे आप ।
सबको पड़ता भोगना गठबंधन का पाप ।
गठबंधन का पाप, समझिए तो मज़बूरी ।
नाजायज माँगें भी करनी पड़तीं पूरी ।
जोशी वरना तो होंगे हर साल इलेक्शन ।
झेल नहीं पाएगा जिनको भारत निर्धन ।
विशिष्ट और निकृष्ट
अमरीका योरप कहें नेता जिसे विशिष्ट ।
अपनी जनता के लिए होता वह निकृष्ट ।
होता वह निकृष्ट, दलाली खाय, खिलाए ।
प्लेन खरीदे; कोला, पेप्सी पिए-पिलाए ।
कह जोशी कविराय देश की जो सोचेगा ।
पश्चिम का बाज़ार खाल उसकी नोचेगा ।
अमरीकी थॉट
लेपटाप हर गोद में, विंडो माइक्रोसोफ्ट ।
सबके ओठों पेप्सी, यह अमरीकी थॉट ।
यह अमरीकी थॉट, पिएँ सब कोकाकोला ।
वह दुश्मन है जिसने भी बाज़ार न खोला ।
कह जोशी कविराय पिए जो छाछ शिकंजी ।
उसे मान कर शत्रु उड़ा दो उसकी धज्जी ।
१७-२-२०११
पोस्ट पसंद आई तो मित्र बनिए (क्लिक करें)
(c) सर्वाधिकार सुरक्षित - रमेश जोशी । प्रकाशित या प्रकाशनाधीन । Ramesh Joshi. All rights reserved. All material is either published or under publication. Joshi Kavi
Subscribe to:
Posts (Atom)