Sunday, November 2, 2008

उनके ख्वाब में


ना हम किसी हिसाब में हैं
ना हम किसी किताब में हैं

लेकिन सदा रहेंगे हम
हम तो उनके ख़्वाब में हैं

हमको जलवों से क्या लेना
हम तो छुपे हिज़ाब में हैं

अपनी शोक सभा में आने
वाले सभी नक़ाब में हैं

सत्ता के दस्तरख्वानो में
हड्डी हमीं कबाब में हैं

क्या बाँचें ख़त हमें पता है
जो कुछ लिखा ज़वाब में है

१७ अगस्त ९५

पोस्ट पसंद आई तो मित्र बनिए (क्लिक करें)



And here is an approximate translation -

In their dreams

We are not in any calculations
We are not in any books

But we will remain
For we are in their dreams

What concern we have with beauty
We have to live under veil

At our funeral gathering
Everyone is wearing masks

In the feasts of the powerful
We are the bone in the kebob

Why to read the letter
We already know the reply



(c) सर्वाधिकार सुरक्षित - रमेश जोशी प्रकाशित या प्रकाशनाधीन
Ramesh Joshi. All rights reserved. All material is either published or under publication. Joshi Kavi

Saturday, November 1, 2008

मुक्त व्यापार


सारा खेल उधार हो गया
घर भारत सरकार हो गया

उन्हें मुनाफ़ा हमको घाटा
यह कैसा व्यापार हो गया

नगरी में अंधेर नहीं है
क्यूँ चौपट दरबार हो गया

बंधुआ है मज़दूर अभी तक
मगर मुक्त व्यापार हो गया

पाप बढ़ गए बहुत धरा पर
पर मुश्किल अवतार हो गया

१-फरवरी-१९९५

पोस्ट पसंद आई तो मित्र बनिए (क्लिक करें)



And here is an approximate translation -

Free Economy

The whole game is on credit
Home economy is like the government (deficit)

They have profit, we have loss
What kind of business is this?

The labourer is bonded
But the market/economy is free

Lot of sins on this earth
But avatar (of vishnu) has become difficult



(c) सर्वाधिकार सुरक्षित - रमेश जोशी प्रकाशित या प्रकाशनाधीन
Ramesh Joshi. All rights reserved. All material is either published or under publication. Joshi Kavi